
Ahmedabad, 26 मई . मादक पदार्थों के मामलों में वांटेड Rajasthan के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. Police ने बताया कि जालोर जिले के सांचोर तालुका के दंता (बावलिया) गांव के रहने वाले 40 वर्षीय व्यापारी राजुराम बिश्नोई को Ahmedabad क्राइम ब्रांच ने उसके पैतृक गांव से मेफेड्रोन की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.
विशेष सूचना के आधार पर अमहदाबाद क्राइम ब्रांच ने 13 अप्रैल को Ahmedabad के घी कांटा क्षेत्र में लक्ष्मी मार्केट के नीचे गणेश सिलेक्शन दुकान के पास छापा मारा.
कार्रवाई के दौरान Police ने मलाराम देवासी (रबारी) और अशोक कुमार दर्जी को गिरफ्तार किया. इनके पास कथित तौर पर बिना किसी कानूनी अनुमति या परमिट के 412 ग्राम मेफेड्रोन पाया गया, जिसकी कीमत 12.36 लाख रुपए थी.
जब्ती के बाद क्राइम ब्रांच ने डीसीबी Police स्टेशन पार्ट ‘सी’ में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया.
Police ने बताया कि बाद में हुई जांच में राजुराम बिश्नोई की कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति में भूमिका का पता चला.
अधिकारियों ने बताया, “जब्त की गई मेफेड्रोन की खेप की आपूर्ति करने वाले आरोपी का पता Rajasthan के सांचोर तालुका के दंता (बावलिया) गांव में लगाया गया और उसे Ahmedabad लाकर एनडीपीएस अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया.”
अधिकारियों ने आगे बताया कि बिश्नोई Rajasthan के अबू रोड आरआईआईसीओ Police स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है. क्राइम ब्रांच के रिकॉर्ड से पता चलता है कि आरोपी पर पहले भी Rajasthan में कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं.
इनमें औद्योगिक क्षेत्र पाली Police स्टेशन में 2016 में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत दर्ज चोरी का मामला, सांचोर Police स्टेशन में 2019 में धारा 8 और 21 के तहत दर्ज एनडीपीएस का मामला, वहीं 2022 में धारा 8, 21, 22, 25 और 29 के तहत दर्ज एक अन्य एनडीपीएस का मामला और करदा Police स्टेशन में 2022 में ही धारा 8, 22 और 29 के तहत दर्ज मामला शामिल है. Police ने बताया कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के नेटवर्क और जब्त किए गए मेफेड्रोन के स्रोत की आगे की जांच जारी है.
–
ओपी/एबीएम
Skip to content