एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को होगी, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

New Delhi, 3 अगस्त . राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ Tuesday आयोजित की जाएगी. इसको लेकर भाजपा संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है.

भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक, ‘मंगल-मिलन,’ 4 अगस्त (Tuesday ) को सुबह 9.30 बजे संसद भवन ग्रन्थालय के जी. एम. सी. बालायोगी सभागृह में आयोजित की जाएगी. राजग के सभी Lok Sabha एवं राज्यसभा के माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करें.”

बता दें कि 21 जुलाई को ‘मंगल मिलन’ के तहत पहली बैठक आयोजित की गई थी. परंपरागत रूप से संसद के प्रत्येक सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक हर Tuesday को आयोजित होती रही है. हालांकि इस बार इसे ‘मंगल मिलन’ नाम दिया गया है. गठबंधन का कहना है कि इस नए नाम के जरिए नियमित संसदीय बैठकों को सांस्कृतिक और संगठनात्मक पहचान देने का प्रयास किया गया.

28 जुलाई को भी ‘मंगल मिलन’ बैठक हुआ था. इस बैठक में पहली बार, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बागी नेता और अब एनसीपीआई सांसद शामिल हुए थे. एनसीपीआई सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायनी घोष भी इस बैठक में शामिल हुईं. ये सभी पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं.

28 जुलाई को ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल हुईं, एनसीपीआई सांसद काकोली घोष ने से बात करते हुए बताया था कि 2014 से पहले उन्होंने इस तरह की बैठकें नहीं देखी थीं, और एनडीए में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपीआई के सभी सांसद मिलकर काम कर रहे हैं.

एनसीपीआई सांसद शताब्दी रॉय ने बैठक की सराहना करते हुए कहा था कि यह बेहद व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई थी. उन्होंने बताया कि इसमें संसद में आने वाले विधेयकों, देश के विजन और Government की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई.

एनसीपीआई सांसद सायानी घोष ने भी बैठक को ज्ञानवर्धक बताया था. उन्होंने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री बैठक में मौजूद थे. बैठक में ब्लू इकोनॉमी जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक विषयों पर विस्तार से प्रस्तुति दी गई.

एसडी/पीएम