झारखंड के छात्र प्रदर्शन पर एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, विपक्ष से मांगा जवाब

New Delhi, 12 अगस्त . Jharkhand में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और उनकी मांगों को लेकर संसद से लेकर सड़क तक सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा के Jharkhand से जुड़े सांसदों ने कांग्रेस और Jharkhand की हेमंत सोरेन Government पर छात्रों की आवाज दबाने, कथित भ्रष्टाचार की जांच से बचने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई के आरोप लगाए.

BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच है कि किसी भी कीमत पर सदन न चले और कोई सार्थक या ठोस चर्चा न हो. उनके मुताबिक विपक्ष कार्यवाही में बाधा डालने के लिए अलग-अलग एजेंडे अपनाता रहता है.

BJP MP आदित्य साहू ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से Jharkhand में Government चल रही है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के लिए यह मुद्दा अलग तरह से देखा जा रहा है. साहू ने आरोप लगाया कि Jharkhand के छात्रों की मांगों को दबाया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की जा रही है. आदित्य साहू ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो उन्हें Jharkhand जाकर छात्रों से मिलना चाहिए और उनके साथ Chief Minister आवास तक जाना चाहिए.

उन्होंने दावा किया कि छात्र पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी दिल्ली में Prime Minister आवास के बाहर धरना देते हैं लेकिन Jharkhand क्यों नहीं जाते.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से Jharkhand के छात्र आंदोलन को अलग मुद्दा बताए जाने पर BJP MP संजय जायसवाल ने भी पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक सेवा आयोग से जुड़े पदों को लेकर जिन लोगों के रिश्तेदारों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है, उसकी जांच होनी चाहिए. कांग्रेस के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती यूपीए शासन के दौरान भी भ्रष्टाचार उनके लिए बड़ा मुद्दा नहीं था.Government को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी शिकायतों की जांच करानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है कि मानो उनकी मांगों को सुना जाना जरूरी ही नहीं है.

Union Minister संजय सेठ ने भी Jharkhand Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई की गई. Tuesday रात एक बजे रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ Police अधीक्षक छात्रों के पास पहुंचे और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी गई और Wednesday सुबह छात्रों द्वारा अपने खर्च पर लगाया गया जनरेटर भी Police ने हटा दिया.

BJP MP निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को Jharkhand का पिछड़ापन, गरीबी और भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता. निशिकांत दुबे ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अधिकारियों के बीच कथित टकराव का जिक्र करते हुए राज्य Government पर निरंकुश रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

दुबे ने दावा किया कि मामले के एक आरोपी धर्मेंद्र को एक वरिष्ठ अधिकारी के आवास से पकड़े जाने की बात सामने आई है और वह वहां कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. उन्होंने सवाल किया कि Government सीबीआई जांच से क्यों बच रही है. BJP MP ने दावा किया कि जांच आगे बढ़ने पर मामला Chief Minister हेमंत सोरेन से लेकर मुख्य सचिव तक पहुंच सकता है.

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर Political रूप से भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जहां भी मोदी विरोध, Political तनाव या सांप्रदायिक तनाव होता है, वहां राहुल गांधी और उनकी पार्टी दिखाई देती है.

पीएम