
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के लगातार 4,399 दिन पूरे कर India के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने पर Wednesday को आयोजित एनडीए की बैठक में उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया. यह प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के Chief Minister और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जिसका समर्थन नागालैंड के Chief Minister और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो ने किया.
बैठक में Prime Minister मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व, सुशासन, विकास और वैश्विक स्तर पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई. प्रस्ताव के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने Prime Minister मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा, “मोदी जी, आप इस सदी को लीड कर रहे हैं. Prime Minister जी, आप हम सबको ऊर्जा देते हैं.”
उन्होंने कहा कि जनसेवा का जो संकल्प Prime Minister मोदी ने लिया है और जिस तरह से उन्होंने उसे जमीन पर उतारा है, वह अतुलनीय है. नायडू ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और बुनियादी ढांचे से लेकर गरीब कल्याण तक हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम हुई है.
चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उन्हें यह विश्वास हो गया है कि “बंगाल जो आज सोचता है, वह देश कल सोचता है.” उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भी देश के विकास का प्रतिनिधित्व करेगा.
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल परिवर्तन, सामाजिक कल्याण और समावेशी विकास के क्षेत्र में Prime Minister मोदी ने नए मानदंड स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा, “हम सबको, पूरे एनडीए को आप पर गर्व है. आपके नेतृत्व में हम सभी देश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.”
इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए लिखा था कि कुछ नेता केवल शासन करते हैं, जबकि कुछ देश की दिशा बदल देते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी के लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल India के हर क्षेत्र में परिवर्तन का प्रतीक रहा है.
नायडू ने अपने संदेश में कहा था कि एक साधारण घर तक नल का पानी पहुंचाने से लेकर चंद्रयान की चंद्रमा तक की यात्रा, खेत में किसान की आकांक्षाओं से लेकर सीमा पर सैनिक के साहस तक, Prime Minister मोदी के नेतृत्व ने हर भारतीय तक विकास का लाभ पहुंचाने और देश की क्षमता एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया है.
–
डीएससी
Skip to content