
Patna, 21 मई . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने पीएम मोदी के इटली दौरे को लेकर कहा कि पीएम मोदी दूसरे देशों में यात्रा कर India के लिए योजना लाते हैं. इसी संदर्भ में पीएम मोदी ने पांच देशों का दौरा किया है. पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को नई पहचान मिली है.
रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी इटली गए थे, वहां देशवासियों के हित में कई अहम करार हुए. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी परेशान हैं और वे मानसिक संतुलन खो चुके हैं. राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस की दुर्गति हो रही है. राहुल गांधी लगातार ऐसे ही करते रहे तो पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister के लिए राहुल की टिप्पणी कहीं से भी उचित नहीं है.
दिल्ली में भाजपा की बैठक को लेकर रामकृपाल ने कहा कि जब देश में कोई बड़ी समस्या आती है तो उसके निदान के लिए विचार-विमर्श किया जाता है. यह बैठक भी इसी संदर्भ में होगी.
एनडीए की Government पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी Government के कार्यकाल को भूल गए हैं. एनडीए Government ने विधि-व्यवस्था को दुरुस्त किया है. अपराधियों की स्थिति खराब है. कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग नहीं बचेंगे. अब बिहार में सब लोग सुरक्षित हैं. जब तेजस्वी यादव की पार्टी की Government थी तो लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे.
किशनगंज में एनकाउंटर को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए Government प्रतिबद्ध है. जो अपराध करेगा वो सीधे ऊपर जाएगा. अभी हाफ एनकाउंटर हुआ है. आने वाले दिनों में फुल एनकाउंटर होगा. इस लिए जिस अपराधी को अपराध करना हो, वो बिहार छोड़ दे.
पीएम मोदी की इटली यात्रा पर जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि India और इटली के रिश्ते हमेशा से बहुत अहम रहे हैं और हमारी व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी काफी पुरानी है. जॉर्जिया मेलोनी और Prime Minister Narendra Modi के बीच भी रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं. जब दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अच्छे निजी संबंध होते हैं, तो इससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में बहुत मदद मिलती है.
उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण यात्रा है, और आने वाले वर्षों में, India और इटली दोनों को ही इस जुड़ाव से बहुत फायदा होगा.
–
एसडी/पीएम
Skip to content