
New Delhi, 20 जून . नीट (यूजी) की दोबारा परीक्षा और उससे जुड़ी तैयारियों को लेकर Political बयान सामने आए हैं. परीक्षा में पारदर्शिता और नकल रोकने के मुद्दे पर केंद्र और राज्य स्तर के नेताओं ने Government की व्यवस्थाओं और सख्ती को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
BJP MP प्रदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना Government की प्राथमिकता है. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए. Government ने परीक्षा प्रक्रिया को साफ-सुथरा रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं, ताकि छात्रों का भरोसा बना रहे.
इसी विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में Government परीक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद संवेदनशील है. नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है.
वहीं Union Minister भूपेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और Government पूरी तरह से सतर्क है. परीक्षा देने जा रहे छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि सिस्टम को अधिक भरोसेमंद बनाने की दिशा में काम जारी है.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister दिनेश शर्मा ने एनटीए द्वारा आयोजित देशव्यापी मेगा मॉक ड्रिल को सकारात्मक कदम बताया. उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन व्यवस्था की सबसे बड़ी पहचान यही है कि परीक्षाएं और उनके परिणाम निष्पक्ष तरीके से हों. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि नीट-यूजी 2026 के री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने Saturday को देशव्यापी मॉक ड्रिल शुरू की. यह विशेष अभ्यास Sunday, 21 जून को होने वाली री-एग्जाम से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
सुबह 9 बजे शुरू हुई यह मॉक ड्रिल देर शाम तक जारी रहेगी. अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 2.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं. सभी निर्धारित परीक्षा केंद्र पहले ही एनटीए के नियंत्रण में सौंप दिए गए हैं.
परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार हर केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इसका मकसद किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना को पूरी तरह खत्म करना है.
सुरक्षा व्यवस्था के तहत अर्धसैनिक बलों के जवान प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन, भंडारण और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा देशभर के 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर cctv कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी. बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है.
–
एएस
Skip to content