पीएम मोदी को लेकर एनडीए के नेता बोले-यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, जनविश्वास की कहानी

New Delhi, 10 जून . पीएम Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Prime Minister बनने पर भाजपा और एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने गर्व जताया है. इसके साथ ही पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना की है.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने आज जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन यह सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, यह देश के विकास और Prime Minister Narendra Modi में लोगों के अटूट भरोसे की कहानी है. इसी भरोसे के आधार पर Prime Minister ने देश के विकास का सफर शुरू किया और आज India ने दुनिया में एक नई और खास पहचान बनाई है.”

Union Minister गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इतिहास के पन्नों में Prime Minister Narendra Modi का कार्यकाल न केवल जनता द्वारा सीधे चुने गए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Prime Minister के तौर पर याद किया जाएगा, बल्कि देश और गरीबों के लिए उनकी लंबी सेवा के लिए भी याद किया जाएगा. उन्होंने गरीबों और देश की सेवा की है. लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है.”

हैदराबाद में भाजपा नेता भरत गौड़ ने कहा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर ईश्वर से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहा हूं. वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले चुने हुए Prime Minister हैं.”

जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, “यह हमारे लिए स्वागत योग्य बात है. वे एनडीए और पूरे देश के नेता हैं. अगर पीएम मोदी ने Prime Minister के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है, तो पूरे देश ने उन्हें उसी तरह से समर्थन दिया है.”

हैदराबाद में तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा, “आज पीएम Narendra Modi की Government के 12 साल पूरे हो गए हैं. भाजपा के सभी नेता और पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि Narendra Modi पर ईश्वर की कृपा बनी रहे और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत बनी रहे.”

डोडा में जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने कहा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi ने पद पर 12 साल पूरे कर लिए हैं. इन सालों में मोदी Government ने विश्वास, विकास और जन-कल्याण पर काम किया है. हम इन पहलों को जनता तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं. स्वच्छता भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा है, क्योंकि यह पीएम मोदी का एक लोकप्रिय नारा है. कई बार पीएम मोदी को खुद स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेते देखा होगा.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने Patna में कहा, “निश्चित रूप से देश में लोगों के बीच उम्मीद और भरोसे की भावना पैदा हुई है. ‘सबका साथ, सबका विकास’ का असर दिख रहा है. लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है. हर दिशा में विकास हो रहा है, और लोगों में संतुष्टि की भावना है.”

ओपी/