
कोलकाता, 9 मई . पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले Chief Minister के रूप में सुवेंदु अधिकारी Saturday को शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं का सुबह से ही कोलकाता पहुंचने का सिलसिला जारी है. एनडीए के कई नेता भी कोलकाता पहुंचे हैं. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी और Union Minister जीतन राम मांझी भी शहर पहुंचे.
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से एनडीए को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के नेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है.
जयंत चौधरी ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैं रवीद्रनाथ टैगोर को याद करता हूं और बंगाल की जनता का उनके ऐतिहासिक जनादेश के लिए आभार व्यक्त करता हूं. हम अपने महत्वपूर्ण राज्य बंगाल के लिए आशान्वित हैं, जो हमारे देश के परिदृश्य में एक आर्थिक महाशक्ति बन सकता है. मैं विशेष रूप से भाजपा को और उसके जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई देता हूं. इससे पूरे एनडीए परिवार को काफी बल मिलेगा.”
वहीं, आंध्र प्रदेश के Chief Minister और एनडीए में सहयोगी टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू व Union Minister जीतन राम मांझी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे.
इसके अलावा, Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, Maharashtra के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं. Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने से बात करते हुए कहा, “मैंने मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना की. मुझे बहुत खुशी है कि हमारी Government बन रही है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं बंगाल के लिए, बंगाल की बेटियों के लिए, बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने टीएमसी Government के अधीन 15 साल के लंबे दौर में उत्पीड़न और दमन सहा है. लेकिन अब, बंगाल की जनता ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वोट दिया है.”
–
डीसीएच/
Skip to content