‘किसानों के लिए अथक प्रयास करती है एनडीए सरकार’, निर्मला सीतारमण का सीएम स्टालिन पर पलटवार

New Delhi, 12 अप्रैल . तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. Political दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुवाबी जंग जारी है. इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम एमके स्टालिन के बयान पर पलटवार किया.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह साफ है कि तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणी को तथ्यात्मक रूप से बेबुनियाद, Political रूप से प्रेरित और तमिलनाडु के किसानों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर किया गया एक तोड़-मरोड़ है.

बता दें कि सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र Government ने तमिलनाडु को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन न देने का निर्देश दिया है.

सीतारमण ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को—न केवल तमिलनाडु को—जो बात बताई गई थी, वह केवल एक सुझाव था कि वे अपनी राज्य बोनस नीतियों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जोड़ें. राज्यों को केंद्र का यह सुझाव एक सकारात्मक और दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसका उद्देश्य फसलों में विविधता को बढ़ावा देना और दालों, तिलहनों जैसी फसलों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है, ताकि किसान ऐसी फसलों की खेती करके बेहतर दाम पा सकें, जिनकी घरेलू मांग आपूर्ति से कहीं ज्यादा है.

उन्होंने आगे कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा करना हमेशा से राज्यों की Governmentों का ही विशेषाधिकार रहा है और आज भी है. किसी ने भी उनसे यह अधिकार नहीं छीना है. Chief Minister स्टालिन सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्रीय हित में काम करने के बजाय, अपने संकीर्ण और स्वार्थी Political हितों को साधने के लिए जानबूझकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि जब देश समाधान चाहता है तो डीकेएम विवाद खड़े करती है. जब केंद्र सहयोग का हाथ बढ़ाता है तो डीएमके उसमें केवल चुनावी फायदा उठाने का अवसर देखती है. संवैधानिक पद पर आसीन Chief Minister से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जाती. तमिलनाडु के किसान ऐसी Government के हकदार हैं, जो उनकी समृद्धि के लिए काम करे, न कि ऐसी Government के जो वोटों के लिए उनकी चिंताओं को हथियार बनाए.

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए Government हर राज्य के हर किसान के लिए अथक प्रयास करती रहेगी, चाहे उस राज्य में किसी भी पार्टी की Government हो. हम इस तरह के मनगढ़ंत हंगामों से विचलित नहीं होंगे.

डीकेपी/