
Patna, 21 मई . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने Thursday को एक बार फिर एनडीए Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है. चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले एनडीए नेताओं की Government में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है. एनडीए का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे.
तेजस्वी यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे हैं जो एनडीए ने चुनाव पूर्व एक करोड़ नौकरी का वादा किया था. फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? टीआरई 4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?”
उन्होंने लिखा, “यदि Police के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो एनडीए Government भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस Government की नीयत ही नहीं है. अन्यथा, हमने अपने केवल 17 महीने के कार्यकाल में बिना पेपर लीक के सफलतापूर्वक टीआरई-1 एवं टीआरई-2 के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 1 लाख 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी.
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि साल 2024 और 2025 बीत गए, Lok Sabha चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 Chief Minister और 4उपChief Minister बदल गए, और समूचा मंत्रिमंडल बदला. एनडीए नेताओं के ‘शहजादों’ को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए. नई Government के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक टीआरई-4 की वैकेंसी नहीं आई, और टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि Chief Minister और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं. लेकिन युवाओं के भविष्य की इस Government को जरा भी चिंता नहीं है. चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले एनडीए नेताओं की Government में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है. एनडीए का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content