गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, एनडीए सरकार का गठन हो रहा है : नितिन नवीन

New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम सभी आज यहां उपस्थित हुए हैं. ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है.

उन्होंने कहा कि आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमारी देवतुल्य जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आपने हमारे नेतृत्व के प्रति और भाजपा-एनडीए के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि आज 4 मई का दिन है और नतीजे आए हैं. लेकिन मैं 4 जून, 2024 का दिन भी आपको याद कराना चाहता हूं. जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी. आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और Narendra Modi के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता Prime Minister Narendra Modi के प्रति है. मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं. गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए Government का गठन हो रहा है. यह सिर्फ भौगोलिक विस्तार नहीं है. यह विश्वास और हमारी विचारधारा का विस्तार है.

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने इस लोकतांत्रिक चुनाव उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके लिए मैं उन्हें हार्दिक धन्यवाद देता हूं. जनता का यह निर्णय तमिलनाडु की आकांक्षाओं को दर्शाता है. हम जनता के इस जनादेश को स्वीकार करते हैं. हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों को सलाम करते हैं. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन जनता के साथ संबंध मजबूत करने और तमिलनाडु के विकास एवं भविष्य के अवसरों के लिए समर्पित भाव से काम करना जारी रखेगा. तमिलनाडु के हित में, हम एक विकसित India के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

एमएस/