प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसलों से मजबूत हुआ देश का भरोसा : चिराग पासवान

New Delhi, 10 जून . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की.

Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि देश की जनता ने Prime Minister मोदी पर लगातार भरोसा जताया है और पिछले 12 वर्षों में यह भरोसा और मजबूत हुआ है. Prime Minister ने कई ऐसे मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया है, जो लंबे समय से देश की राजनीति में विवाद का विषय रहे थे. इनमें अनुच्छेद 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख किया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की विविधता को सम्मान दिया है. अपने विभिन्न दौरों में उन्होंने अलग-अलग राज्यों की भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को अपनाकर एकता का संदेश दिया है. Prime Minister ने ग्रामीण और शहरी India के बीच विकास के अंतर को कम करने की दिशा में भी लगातार कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी को देश का सबसे लंबे समय तक चुना गया Prime Minister बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी Prime Minister मोदी की उपलब्धियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं और अब वे India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बन चुके हैं.

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब निर्वाचित प्रधानमंत्रियों का इतिहास लिखा जाएगा, तो Narendra Modi का नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता के रूप में दर्ज होगा. Prime Minister आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे और गांवों, गरीबों तथा किसानों के कल्याण के लिए कार्य जारी रखेंगे.

विधायक ने कहा कि किसानों ने भी Prime Minister के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए एक विशेष तरीके से उनकी तस्वीर फसल से बनाकर सम्मान प्रकट किया है. यह जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है. हम लोगों ने Prime Minister की लंबी आयु और मजबूत नेतृत्व के लिए प्रार्थना की. देश की सेना मजबूत बनी रहे और India के खिलाफ किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.

एबीएम