
कोलकाता, 18 जुलाई . पिछले 48 घंटों से लापता पश्चिम बंगाल की राष्ट्रीय स्तर की शूटर दमयंती सेन Saturday सुबह सुरक्षित अपने घर लौट आईं. हालांकि, उनके दो दिनों तक लापता रहने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है. परिवार और जांच एजेंसियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, दमयंती सेन Thursday दोपहर अपने घर से कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए निकली थीं. उनके पास उस समय मोबाइल फोन भी था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं. काफी देर तक संपर्क न होने पर परिवार ने उनकी गुमशुदगी की सूचना Police को दी, जिसके बाद उन्हें तलाशने के लिए विशेष जांच शुरू की गई.
Saturday सुबह हावड़ा जिले के रामकृष्णपुर फेरी जेटी के पास सुबह टहलने वाले कुछ लोगों ने दमयंती को बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के घूमते हुए देखा. लोगों ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत उनके परिवार को सूचना दी. इसके बाद उनके पिता ध्रुवज्योति सेन मौके पर पहुंचे और बेटी को सुरक्षित घर ले आए.
दमयंती के लापता रहने के दौरान उन्हें दो अलग-अलग स्थानों पर देखा गया था. सबसे पहले Thursday को हावड़ा रेलवे स्टेशन के cctv फुटेज में वह प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच के बीच घूमती हुई नजर आई थीं. इसके बाद Friday को हुगली जिले के सेरामपुर में आयोजित प्रसिद्ध महेश रथ यात्रा के दौरान भी उन्हें देखा गया. यह सूचना social media पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद Police ने उनकी तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया.
दमयंती हाल ही में राष्ट्रीय टीम के ट्रायल्स के लिए चयनित हुई थीं और उन्हें उभरती हुई प्रतिभाशाली निशानेबाजों में गिना जाता है. फिलहाल Police द्वारा गठित विशेष जांच दल पूरे मामले की जांच कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.
–
पीएके
Skip to content