राष्ट्रीय हथकरघा दिवस : सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी की

गांधीनगर, 7 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से मनाए जा रहे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (नेशनल हैंडलूम डे) के अवसर पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Friday को गांधीनगर स्थित गरवी गुर्जरी स्टोर जाकर हथकरघा उत्पादों की खरीदारी की.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Prime Minister की इस अपील पर गांधीनगर में राज्य Government के उपक्रम गरवी गुर्जरी से हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी की. Chief Minister ने गरवी गुर्जरी के कर्मचारियों के साथ संवाद किया और बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न हैंडलूम उत्पादों की जानकारी हासिल की.

इस अवसर पर मुख्य सचिव एमके दास तथा Gujarat राज्य हथकरघा और हस्तकला निगम गरवी गुर्जरी की प्रबंध निदेशक और सचिव आर्द्रा अग्रवाल भी मौजूद रहे.

इससे पहले सीएम भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्भुत कला-कौशल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हार्दिक शुभकामनाएं. Prime Minister मोदी द्वारा दिए गए वोकल फोर लोकल के मंत्र को अपनाएं और स्वदेशी हथकरघा उत्पादों को खरीदने का संकल्प लें. आइए, हथकरघा क्षेत्र के कारीगरों और बुनकरों की आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में भी योगदान दें.”

Prime Minister ने इस वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर देशवासियों से हैंडलूम उत्पाद खरीदकर ग्रामीण गरीबों की आय बढ़ाने में सहभागी होने के साथ ही अपनी समृद्ध हथकरघा बुनाई की विरासत को प्रोत्साहन देने की अपील की है.

Prime Minister का लक्ष्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक और कलात्मकता के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैंडलूम उत्पादों को ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र के जरिए दुनियाभर का बाजार उपलब्ध कराना है.

उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में तथा छोटे ग्रामीण कारीगरों एवं परिवारों को आर्थिक समृद्धि और सम्मान देने के लिए 2015 से प्रतिवर्ष 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की है.

एसके/पीएम