क्रांतिकारी मंगल पांडे को देश का नमन, नितिन गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 19 जुलाई . 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि दी है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी योद्धा मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और अमर क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष की ऐसी अलख जगाई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की. मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

मंगल पांडे को नमन करते हुए उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “वर्ष 1857 में विदेशी शासन के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और बलिदान ने स्वतंत्रता की उस ज्योति को प्रज्वलित किया, जिसने पूरे देश में स्वाधीनता का बिगुल फूंक दिया. मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, “1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके साहसिक विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी. राष्ट्र के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, “1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद और महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. उनका प्रेरणादायी जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने और देशसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. राष्ट्र सदैव उनके अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “विदेशी शासन के विरुद्ध उनके अद्वितीय साहस और बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका समर्पण और राष्ट्रप्रेम हम सभी को सदैव देशसेवा व राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने पोस्ट में लिखा, “अंग्रेजी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम शंखनाद करने वाले 1857 की क्रांति के अग्रदूत और अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनके अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान ने देशवासियों के हृदय में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई, जिसने आगे चलकर आजादी के महायज्ञ का स्वरूप धारण किया. उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “मातृभूमि के प्रति आपका त्याग, समर्पण और बलिदान सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा. देश का कण-कण आपका अनंत काल तक ऋणी रहेगा. मां भारती के वीर सपूत के चरणों में प्रणाम.”

पूर्व Union Minister और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “India के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अमर क्रांतिकारी मंगल पांडे की अद्भुत वीरता, राष्ट्रभक्ति और बलिदान ने विदेशी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता की अलख जगाई. उनसे प्रेरित होकर असंख्य देशवासी मातृभूमि की आजादी के लिए संघर्ष के पथ पर अग्रसर हुए. उनकी गौरवगाथा सदैव हमें राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाती रहे. ऐसे अमर राष्ट्रनायक की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.”

डीसीएच/