नासिक : पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

नासिक, 27 जून . Maharashtra की नासिक साइबर Police ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इस ऑपरेशन में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े डिजिटल सबूत और अन्य सामान जब्त किए गए. साइबर क्राइम के Police इंस्पेक्टर संजय पिसे ने ऑपरेशन, गिरफ्तारियों और अंतर-राज्यीय सट्टेबाजी सिंडिकेट की चल रही जांच के बारे में जानकारी दी.

साइबर क्राइम के Police इंस्पेक्टर संजय पिसे ने से बातचीत में कहा कि नासिक शहर में कार्रवाई करने के निर्देश हमें शीर्ष Police नेतृत्व की ओर से मिले थे. इस साइबर क्राइम में प्रमुख रूप से ऑनलाइन बेटिंग सहित अन्य गतिविधियां शामिल थीं. हमें कहीं से यह सूचना मिली थी कि नासिक शहर में ऑनलाइन बेटिंग जैसी गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद हमने वहां पर जाकर इस मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाई. पूरी जानकारी जुटाने के बाद हमने आगे की कार्रवाई करने का फैसला किया.

Police ने बताया कि मौके पर जाने के बाद हमें पता चला कि उनका ऑफिस ग्रोवन में भी शिफ्ट हुआ था. इसके बाद Police की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. इस छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से चार लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 53 बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किए गए.

Police इंस्पेक्टर संजय पिसे ने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है. मौजूदा समय में इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है.

इससे पहले दिल्ली में 21 जून को ऑनलाइन रेंटल स्कैम में प्रॉपर्टी के मालिक से 34,999 की धोखाधड़ी करने के मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर Police स्टेशन ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था. वहीं, शाहदरा Police ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था.

एसएचके/एबीएम