
Mumbai , 21 जुलाई . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता नसीम सिद्दीकी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन को जायज बताया है. उन्होंने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.
नसीम सिद्दीकी ने से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में सीजेपी की मांगें बिल्कुल जायज और संवैधानिक है. प्रदर्शनकारी संविधान में दिए गए अधिकारों के अनुरूप काम कर रहे हैं, लेकिन यह Government उनका दमन कर रही है. Government युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है. मेरा मानना है कि यह इस Government के जाने की शुरुआत का ट्रेलर है. जल्द ही छात्रों का यह आंदोलन देशव्यापी होगा.
उन्होंने कहा कि यह नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की कड़ी है. जेन-जी जब सड़कों पर उतरता है तो देश की सत्ता हिल जाती है. इस समय मोदी Government बहुत डरी हुई है. Government के गिरने का इंतजार करना चाहिए. देश का युवा परिवर्तन करने के बाद ही चुप बैठेगा.
एनसीपी (एसपी) नेता ने कहा कि आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बावजूद भी Government युवाओं का दमन कर रही है. Police लाठीचार्ज कर छात्रों को शांति से धरना प्रदर्शन नहीं करने दे रही है,यह अलोकतांत्रिक है. Government को युवाओं की मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है.
वंदे मातरम बिल को लेकर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि इस देश का मुसलमान राष्ट्रीय गीत का सम्मान करता है, लेकिन मुसलमान वंदे मातरम का गायन नहीं कर सकता है क्योंकि धार्मिक तौर से इसके लिए इजाजत नहीं दी जा सकती. मुस्लिम समुदाय सिर्फ खुदा की पूजा करता है. अगर कोई यह कहता है कि वंदे मातरम का गायन न करने वाला पाकिस्तान चला जाए तो मैं बताना चाहूंगा कि यह देश किसी विशेष समुदाय का नहीं है. India को आजाद कराने में मुसलमानों ने भी योगदान दिया है.
उन्होंने कहा कि इस देश का मुसलमान बाई चांस भारतवासी नहीं, बल्कि बाई च्वाइस है. पाकिस्तान का विकल्प होने के बावजूद भी हमने नेहरू और गांधी के नेतृत्व को चुना है. यह हमारा देश है और हमारे खून से इस देश को आजादी मिली है.
नसीम सिद्दीकी ने बिहार में स्कूलों के भगवाकरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर रंग भविष्य में फीका हो जाता है. देश के युवाओं में जो रंग है वह India की आजादी का है, यह रंग कभी फीका नहीं पड़ेगा.
–
एएसएच/
Skip to content