नालंदा-फतुहा दलित हत्याकांड: मंत्री लखिंद्र रौशन बोले- दोषी जेल जाएंगे, परिवारों को नौकरी मिलेगी

Patna, 3 जुलाई . बिहार Government के मंत्री लखिंद्र कुमार रौशन ने दलित समाज के लोगों की हत्या की हालिया घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही, पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता के साथ नौकरी भी दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा को लेकर Prime Minister Narendra Modi की अपील का समर्थन किया, राम मंदिर चंदा विवाद पर विपक्ष पर निशाना साधा और विभिन्न Political मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

दलित हत्या के मामलों पर मंत्री लखिंद्र कुमार रौशन ने कहा कि वह स्वयं पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं और Government उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. हाल ही में नालंदा में दो लोगों की हत्या हुई थी, जहां Government और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मैंने जिला प्रशासन और एसपी से कहा था कि तत्काल गिरफ्तारी की जाए. गिरफ्तारी हुई और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से दोनों परिवारों को 4,12,650 रुपए की पहली किस्त का अनुदान दिया गया. दूसरी किस्त भी दी जाएगी. दोनों परिवारों को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है और जिला कल्याण पदाधिकारी को इसकी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब नालंदा के हिलसा और Patna के फतुहा में दलित समाज के दो लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं. मैं दोनों परिवारों से मिलने जा रहा हूं. दुख की इस घड़ी में पूरी Government उनके साथ खड़ी है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए. अनुदान की राशि दी जाएगी, सरकारी नौकरी का जो प्रावधान है उसके तहत सहायता मिलेगी और जिसने भी हत्या की है उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

अमरनाथ यात्रा को लेकर Prime Minister Narendra Modi की अपील का समर्थन करते हुए मंत्री ने कहा कि Prime Minister ने बिल्कुल उचित संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि देश के तीर्थस्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु का दायित्व है. Prime Minister Narendra Modi का स्पष्ट विजन विकसित, समृद्ध और सशक्त India का निर्माण करना है. स्वच्छता उनके प्रमुख संकल्पों में शामिल है. जब भी किसी धार्मिक स्थल पर जाएं तो वहां गंदगी न फैलाएं, उपयोग की गई सामग्री इधर-उधर न फेंकें और तीर्थस्थल के साथ-साथ उसके आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखें. यही Prime Minister का संदेश है और हम सबकी जिम्मेदारी भी.

राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए लखिंद्र कुमार रौशन ने कहा कि उनसे अधिक अपेक्षा नहीं की जा सकती. अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर लाठी और गोली चलवाई थी. उन्होंने कभी प्रभु श्रीराम को नहीं माना. इसलिए अखिलेश यादव से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती.

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा राम मंदिर निर्माण की बात करती थी, तब कांग्रेस आरोप लगाती थी कि भाजपा केवल वोट के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठाती है. 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना है और आज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था वहां जुड़ी हुई है. यदि चंदा चोरी के मामले में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा गया है. योगी Government की कार्रवाई होगी और कोई भी दोषी बचेगा नहीं.

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर लगे आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चोरी करने और गलत काम करने वाले व्यक्ति को ही डर लगता है. बड़ा हो या छोटा, जिसने गलत किया है, उसे कानून का भय स्वाभाविक है. जो व्यक्ति सही होता है, वह जांच एजेंसियों का सहयोग करता है और कानून के सामने उपस्थित होता है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर मंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के बीच जो संबंध दिखाई देते हैं, वह केवल दिखावा है. विपक्षी दल एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते, न राहुल गांधी उन पर और न वे राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं. बिहार ही नहीं, पूरे देश में जनता विपक्ष को लगातार नकार रही है.