नैनीताल : 20 वर्षीय छात्रा की मौत, सीओ ने कहा- फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

नैनीताल, 5 मई . उत्तराखंड के नैनीताल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा सिमरन आर्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सिमरन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, Tuesday सुबह यह घटना सामने आई. जब काफी देर तक सिमरन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो सिमरन दुपट्टे लगाकर फांसी पर लटकी हुई मिली. यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और तुरंत Police को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची. नैनीताल के कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें.

वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत सेमवाल ने बताया कि Police को 112 के माध्यम से मल्लीताल के स्टाफ हाउस कंपाउंड में आत्महत्या की सूचना मिली थी. जब Police टीम मौके पर पहुंची, तब तक परिजन शव को नीचे उतार चुके थे. लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़की ने सुसाइड किया है. फॉरेंसिक साइंस टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही कह पाएंगे कि मौत का कारण क्या है. प्रथम दृश्या हैंगिंग केस ही लगता है.

Police अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. Police मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके.

एएस