
Mumbai , 24 जुलाई . नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में जेन जी की डिजिटल व्यंग्य, सामूहिक एकजुटता और व्यवस्था के प्रति अविश्वास की मानसिकता प्रमुख रूप से देखने को मिली. इस पीढ़ी ने पारंपरिक नारों की जगह मीम्स, social media ट्रेंड्स और पॉप कल्चर का उपयोग किया. उनका यह अंदाज Actress और सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली सोढ़ी को काफी पसंद आया.
Actress ने Friday को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से जेन जी के लिए खास नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी ईमानदारी, खुलेपन की जमकर तारीफ की. Actress ने अपने नोट को मिलेनियल मां का पत्र बताते हुए लिखा, “प्रिय जेन जी, लोगों ने तुम्हें नाजुक, जरूरत से ज्यादा भावुक और नाटकीय बताया लेकिन तुमने ईमानदारी और सच्चाई से बात कहकर अपनी पहचान बना ली. तुमने उन भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया, जिन्हें हमें हमेशा दबाकर रखने की सीख दी गई थी. तुमने यह सिखाया कि अपनी भावनाओं पर बात करना कमजोरी नहीं बल्कि सामान्य बात है.
उन्होंने कहा, “शायद हम मिलेनियल्स ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में बिताया लेकिन तुमने हमें सिखाया कि जैसे हैं, वैसे ही खुद को स्वीकार करना और सच्चाई के साथ जीना भी जरूरी है. ऐसा इसलिए नहीं कि तुम्हारे हिस्से में कम मुश्किलें आईं बल्कि इसलिए कि तुमने तय किया कि उन्हें चुपचाप सहने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करोगे.
Actress ने युवा पीढ़ी को धन्यवाद देते हुए लिखा, “धन्यवाद क्योंकि तुमने यह एहसास कराया कि इंसान होना और अपनी भावनाएं व्यक्त करना बिल्कुल सामान्य बात है. क्योंकि तुम आने वाली पीढ़ियों के लिए इस दुनिया को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हो. ढेर सारा प्यार, एक मिलेनियल मां.”
नफीसा ने अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “India के युवाओं को मेरा आशीर्वाद और हार्दिक सम्मान. आप जिस आत्मविश्वास और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं और एक बेहतर India बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं, उस पर गर्व है.” Actress ने अपनी पोस्ट पर सीजेपी पार्टी को भी टैग किया.
–
एनएस/पीएम
Skip to content