
नई दिल्ली, 29 मई . Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय India यात्रा पर 30 मई को आएंगे. यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में President पद की शपथ ली थी. जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला India दौरा है.
म्यांमार संघ गणराज्य के President यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई को सुबह 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन करेंगे. इसके उपरांत वे 10:20 बजे महाबोधि मंदिर तथा दोपहर 1 बजे बकरौर स्थित सुजाता मंदिर का भ्रमण करेंगे.
उसी दिन शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के एएफएस पालम पहुंचेंगे. उसके बाद शाम 6:30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ होटल आईटीसी मौर्य में बैठक करेंगे.
31 मई 2026 को सुबह 10 बजे म्यांमार-India व्यापार मंच का आयोजन किया जाएगा. 1 जून को 11:30 बजे राष्ट्रपति ह्लाइंग की Prime Minister के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक होगी. इसके बाद 12:55 बजे हैदराबाद हाउस में प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा.
उसी दिन शाम 4:15 बजे उनकी माननीय President द्रौपदी मुर्मु के साथ President भवन में बैठक निर्धारित है. इसके बाद 5 बजे वे राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित ‘द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे.
2 जून को राष्ट्रपति ह्लाइंग 11:30 बजे नवी Mumbai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे उनकी Maharashtra के Governor के साथ लोक भवन, Mumbai में बैठक आयोजित होगी.
3 जून को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति ह्लाइंग का प्रस्थान निर्धारित है.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “म्यांमार India की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीति के संगम पर है. President यू मिन आंग ह्लाइंग के India के आधिकारिक दौरे से दोनों देशों के बीच कई तरह के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है.”
यू मिन आंग ह्लाइंग शपथ ग्रहण समारोह में India से विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार गए थे. सिंह ने 10 अप्रैल को यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की थी और उन्हें म्यांमार के President के तौर पर पद संभालने पर पीएम मोदी की तरफ से बधाई पत्र दिया था. उन्होंने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के तहत आपसी सहयोग को और मजबूत करने और म्यांमार के लोगों के फायदे के लिए विकास में मदद देने का India का वादा जताया.
–
एवाई/
Skip to content