म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे भारत, बोधगया से यात्रा की करेंगे शुरुआत

New Delhi, 28 मई . म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग Prime Minister Narendra Modi के आमंत्रण पर 30 मई से 3 जून तक India के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. वह Saturday को बोधगया से India के अपने दौरे की शुरुआत करेंगे.

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, President यू मिन आंग ह्लाइंग अपने दौरे के दौरान 1 जून को पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे. बता दें, President यू मिन आंग ह्लाइंग का जिम्मेदारी संभालने के बाद यह पहला India दौरा होगा.

President ह्लाइंग India में एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे. अपने दौरे पर, उनके साथ एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन भी होगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, सीनियर अधिकारी और बिजनेस लीडर शामिल होंगे.

वह व्यवसाय और उद्योगों के लोगों से बातचीत और साइट विजिट के लिए 2 जून को Mumbai भी जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “म्यांमार India की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीति के संगम पर है. President यू मिन आंग ह्लाइंग के India के आधिकारिक दौरे से दोनों देशों के बीच कई तरह के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है.”

इस महीने की शुरुआत में, वियतनाम के President टो लाम ने भी अपना India दौरा बोधगया से शुरू किया और महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की. बोधगया में ही भगवान बुद्ध को ज्ञान मिला था.

यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में President पद की शपथ ली थी. इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार प्रेसिडेंट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए म्यांमार गए थे.

इसके साथ ही सिंह ने 10 अप्रैल को यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और उन्हें म्यांमार के President के तौर पर पद संभालने पर पीएम मोदी की तरफ से बधाई पत्र दिया. उन्होंने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के तहत आपसी सहयोग को और मजबूत करने और म्यांमार के लोगों के फायदे के लिए विकास में मदद देने का India का वादा जताया.

कीर्ति वर्धन सिंह ने मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “आज म्यांमार के President के तौर पर पद संभालने पर माननीय Prime Minister Narendra Modi की तरफ से बधाई पत्र यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और उन्हें दिया.”

डीएससी