
Patna, 30 मई . म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग ने अपने India दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की है. पड़ोसी देश के साथ सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करते हुए म्यांमार के President का बोधगया आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्हें हवाई अड्डे पर Governor लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सैयद अता हसनैन ने रिसीव किया. यू पांच दिवसीय (30 मई से 3 जून) राजकीय दौरे पर India आए हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ उनके बोधगया पहुंचने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा India और म्यांमार के बीच गहरे आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, और पीपल-टू-पीपल संबंधों को दर्शाती है. साथ ही, यह दोनों देशों के बीच जारी सहयोग और पारस्परिक साझेदारी की मजबूती को भी रेखांकित करती है.
मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमानुसार, म्यांमार के President मिन आंग ह्लाइंग Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर 30 मई से 3 जून 2026 तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों वाला उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. President के रूप में यह उनका पहला India दौरा है.
New Delhi में 1 जून को President ह्लाइंग और Prime Minister मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी. President ह्लाइंग एक बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे.
Saturday को बोधगया के बाद 2 जून को यू मिन Mumbai दौरे पर रहेंगे, जहां वे व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे.
India की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के केंद्र में स्थित म्यांमार दोनों देशों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साझेदार है. माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत-म्यांमार संबंधों को और अधिक गहराई और मजबूती प्रदान करेगी.
–
केआर/
Skip to content