
Patna, 30 मई . म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग ने Saturday को बोधगया स्थित पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा कर पूजा-अर्चना की. विदेश मंत्रालय ने इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव का परिचायक बताया.
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा यह यात्रा India और म्यांमार के बीच गहरे आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों को दर्शाती है. दोनों देशों के रिश्ते साझा बौद्ध विरासत पर आधारित हैं, जिसने पीढ़ियों से दोनों देशों के लोगों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़े रखा है.
President ह्लाइंग की यह यात्रा India और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, धार्मिक और पीपल-टू-पीपल संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
पांच दिवसीय (30 मई से 3 जून) राजकीय दौरे की शुरुआत President यू मिन आंग ह्लाइंग ने बिहार के बोधगया से की. पड़ोसी देश के साथ सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करते हुए म्यांमार के President का बोधगया आगमन पर Governor लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सैयद अता हसनैन ने स्वागत किया.
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमानुसार, म्यांमार के President ह्लाइंग, Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर 30 मई से 3 जून 2026 तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों वाला उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है. President के रूप में यह उनका पहला India दौरा है.
India की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के केंद्र में स्थित म्यांमार दोनों देशों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साझेदार है. माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत-म्यांमार संबंधों को और अधिक गहराई और मजबूती प्रदान करेगी.
New Delhi में 1 जून को President ह्लाइंग और Prime Minister मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी. President ह्लाइंग एक बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे.
Saturday को बोधगया के बाद 2 जून को यू मिन Mumbai दौरे पर रहेंगे, जहां वे व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे.
–
केआर/
Skip to content