‘मेरे माता-पिता का साथ नई पीढ़ी के लिए मिसाल,’ मां चेन्नम्मा के निधन पर भावुक हुए एचडी कुमारस्वामी

Bengaluru, 19 जुलाई . केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी मां चेन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके माता-पिता का जीवनभर का साथ आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है.

इस बीच पूर्व Prime Minister एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न Political दलों के नेता लगातार उनके आवास पहुंच रहे हैं.

85 वर्षीय चेन्नम्मा का Saturday को Bengaluru के मणिपाल अस्पताल में सांस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. उनके निधन पर Prime Minister Narendra Modi, कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार, कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्य Government के नेताओं सहित विभिन्न Political दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

Bengaluru के पद्मनाभनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “मेरे माता-पिता का साथ नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल है.”

कुमारस्वामी ने बताया कि Sunday को चेन्नम्मा के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पद्मनाभनगर स्थित परिवार के आवास पर रखा गया. इसके बाद पार्थिव शरीर को नेलमंगला और होलेनरसिपुरा होते हुए हासन ले जाया जाएगा. हासन में भी लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा. उन्होंने बताया कि Monday सुबह 11 बजे रंगनाथस्वामी मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया जाएगा.

अपनी मां को याद करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “मां का मेरे प्रति विशेष स्नेह था, लेकिन उन्होंने अपने सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार किया. मैंने उनसे गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और उनके मूल्यों को अपनाने की कोशिश की है.”

उन्होंने बताया कि व्यस्त Political जीवन के बावजूद वह अपनी मां के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करते थे. उन्होंने कहा, “मां ने जीवन और राजनीति के हर कठिन मोड़ पर मुझे सही रास्ता दिखाया. उनकी सलाह और उनके शब्द मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेंगे.”

कुमारस्वामी ने कहा कि विभिन्न Political दलों के नेता उनकी मां को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं, क्योंकि चेन्नम्मा ने वर्षों तक सभी का स्नेह और सम्मान के साथ स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उनकी मां अपनी आत्मीयता और मेहमाननवाजी के लिए जानी जाती थीं और यही कारण है कि हर दल के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का वैवाहिक जीवन सच्ची साझेदारी, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक था. आज के समय में यह रिश्ता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि जीवन में साथ निभाने का वास्तविक अर्थ क्या होता है.

कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि पिता एचडी देवेगौड़ा के पूर्व Prime Minister, Chief Minister और विपक्ष के नेता जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनकी मां चेन्नम्मा हमेशा सार्वजनिक जीवन की चमक-दमक से दूर रहीं. उन्होंने कभी प्रचार नहीं चाहा.

Saturday रात पूर्व Chief Minister सिद्दारमैया और मौजूदा सीएम डीके शिवकुमार (जो Political रूप से देवेगौड़ा परिवार के प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं) भी उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने यह भी याद किया कि चेन्नम्मा ने वर्षों तक सिद्दारमैया सहित कई नेताओं का अपने घर में आत्मीयता से स्वागत किया था.

देवेगौड़ा और चेन्नम्मा के गहरे रिश्ते की चर्चा पूरे कर्नाटक में होती रही है. चेन्नम्मा की तबीयत गंभीर होने पर देवेगौड़ा भावुक हो गए थे और कहा था कि अब सब कुछ भगवान के हाथ में है. उनके निधन के बाद वह पार्थिव शरीर के पास फूट-फूटकर रो पड़े. भावुक क्षणों में उन्होंने कहा, “तुम मुझे भी अपने साथ क्यों नहीं ले गई?” इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं.

डीकेपी