एमवी जीएफएस गैलेक्सी हादसा: दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख, हरसंभव मदद का भरोसा

Dubai , 15 जुलाई . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 12 जुलाई 2026 को वाणिज्यिक जहाज एमवी जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. दूतावास ने बयान जारी कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है.

एक्स पोस्ट पर जारी बयान में कहा, “12 जुलाई 2026 को वाणिज्यिक जहाज एमवी जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. वाणिज्य दूतावास शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित यूएई अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के साथ करीबी समन्वय कर रहा है.”

ओमान तट के पास Sunday को ‘जीएफएस ग्लैक्सी’ नामक कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था. इसके बाद से ही पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर लापता थे. इस संबंध में Tuesday को जानकारी सामने आई थी. मौत की पुष्टि Wednesday को हेरंब करमरकर के परिवार और ससुर विवेक टंडन ने की.

ओमान के तट के पास भारतीय नागरिकों को ले जा रहे कमर्शियल जहाज जीएफएस ग्लैक्सी पर Sunday को हमला हुआ था.

हेरंब करमरकर के ससुर विवेक टंडन ने से बातचीत में कहा, “हमारा 30 साल का बच्चा था, कोई बुजुर्ग नहीं था. हमारी India Government से यही विनती है कि हमारे बच्चे की बॉडी सही सलामत हमें हैंड ओवर की जाए और उसे उसके घर पहुंचा दिया जाए.”

इससे पहले, India ने इस हमले की निंदा की और इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं को “बेहद चिंताजनक” बताया था.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जारी खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है. मंत्रालय ने सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया.

केआर/