
Patna, 4 जून . बिहार के मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने Government पर निशाना साधा है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया है कि बिहार में Government और प्रशासन की मिलीभगत से ऐसे जानलेवा अस्पतालों को मरीजों की जान जोखिम में डालने की खुली छूट प्राप्त है.
रोहिणी आचार्या ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए Government पर हमला बोलते हुए कहा कि सम्राट Government के शासन में जानलेवा अस्पतालों को इलाजरत लोगों की जान लेने और जोखिम में डालने की खुली छूट प्राप्त है.
उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की भरमार है, जहां अग्निशमन के उपकरणों और बंदोबस्तों की मौजूदगी बिल्कुल ही नहीं है. सरकारी मानकों और दिशा-निर्देशों का धड़ल्ले से उल्लंघन करते ऐसे अस्पताल और नर्सिंग होम प्रदेश में हजारों की संख्या में लगभग हर शहर के गली-मोहल्ले में Government और प्रशासन की जानकारी में चलाए जा रहे हैं.
रोहिणी आचार्या ने लिखा कि ऐसे हादसों के बाद मुआवजे और जांच के आदेश का कोरम पूरा कर Government अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है. अस्पतालों में आगलगी को रोकने के लिए सुरक्षा एवं बंदोबस्ती की बदहाली का आलम तो कुछ ऐसा है कि पिछले एक महीने में प्रदेश के सबसे बड़े व प्रतिष्ठित अस्पताल पीएमसीएच (Patna मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) में ही आग लगने की लगभग दर्जनभर घटनाएं हो चुकी हैं.
बिहार राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए हृदय विदारक घटना में अनेकों मरीज की मौत और आग में झुलसने की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मुजफ्फरपुर नहीं जाकर दिल्ली जाना यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में Government में बैठे हुए लोगों की मानवीय संवेदना समाप्त हो चुकी है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व Government की मानवता के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है.
उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता में बैठकर मलाई तो काटते हैं लेकिन आम जनता की मुसीबत में भलाई के लिए उनके साथ खड़े नहीं होते हैं. Government में कैसे-कैसे लोग बैठे हुए हैं, यह स्पष्ट हो गया है. एजाज अहमद ने कहा कि इस तरह के मामले पर जनता दल (यू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के नेताओं को जवाब देना चाहिए कि क्या Government में बैठे हुए लोगों को हमदर्दी और संवेदना से मतलब नहीं है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content