ईद पर मुसलमानों को किया जा रहा परेशान, दंगे जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही सरकार : वारिस पठान

Mumbai , 28 मई . एआईएमआईएम नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने ईद-उल-अजहा के मौके पर कहा कि पूरा देश ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मना रहा है. उन्होंने पूरे देश को ईद मुबारकबाद देते हुए भाजपा पर मुसलमानों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया.

वारिस पठान ने से बात करते हुए कहा, “पूरे देश को ईद की मुबारकबाद देता हूं. यह मोहब्बत और त्याग का दिन है. अल्लाह पूरे देश-दुनिया में अमन-शांति बनाए रखे और लोगों की कुर्बानी को अपनाए. प्रशासन के गाइडलाइंस के अनुसार लोग ईद मनाएं.”

उन्होंने कुछ सोसायटियों में बकरी की कुर्बानी को लेकर हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया. पठान ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “कई सोसायटियों में बकरी की कुर्बानी नहीं दिए जाने को लेकर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है. ईद के वक्त ही प्रशासन को तमाम चीजें दिखाई देती हैं. हम कई वर्षों से सोसायटियों में परमिशन लेकर बकरे लाते हैं, एक कोने में बांधते हैं और फिर कहीं ले जाकर कुर्बानी देते हैं.”

वारिस पठान ने Maharashtra की भाजपा Government पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा जैसे माहौल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा Government की है. उन्होंने दावा किया, “इस बार भाजपा के कट्टरवादी ताकतों की मंशा थी कि हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करें और दंगा फैलाएं.”

उन्होंने बीएमसी परमिशन रद्द किए जाने का भी मुद्दा उठाया और कहा, “जहां बीएमसी का परमिशन था, वहां दबाव डालकर मंजूरी निरस्त करवाई गई. मुसलमान कुर्बानी का फर्ज कैसे पूरा करेगा? यह हर साल होता आ रहा है. हम सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं.”

वारिस पठान ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे पर सवाल उठाया, “सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की बात करते हैं लेकिन मीरा रोड के बाहर लोग सड़कों पर भजन-कीर्तन कर रहे हैं. क्या उनके लिए कोई नियम नहीं है? क्या सारे कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए हैं?”

पठान ने Maharashtra के Chief Minister से इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा, “यह सोची-समझी साजिश है. राज्य का वातावरण खराब करने की कोशिश की जा रही है. मुसलमानों को परेशान कर दंगा भड़काने की कोशिश हो रही है. ईद का त्योहार प्यार से मनाना चाहिए और नफरत को खत्म करना चाहिए.”

एससीएच/पीएम