
रांची, 23 जुलाई . रांची के सदर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले का Police ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है. Police के अनुसार, हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर की थी. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पैसों के लेन-देन का मामला सामने आया है. Wednesday की सुबह सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में रमेश ठाकुर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था. उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना Police और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए.
Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजकर जांच शुरू की. जांच के दौरान Police ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया. इसी क्रम में Police का संदेह मृतक के कुछ करीबी दोस्तों पर गया. इसके बाद चार लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई.
पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर Police को वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य भी मिले हैं.
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के पीछे आपसी विवाद और आर्थिक लेन-देन का मामला था. हालांकि Police अभी किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके बयान के आधार पर मामले की अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है.
Police अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों का भी मिलान किया जा रहा है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content