
Mumbai , 21 अगस्त . Mumbai के पवई इलाके में एक एयरहोस्टेस के साथ कथित दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Police ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को किन्नर बताकर पीड़िता का भरोसा जीता और फिर उसके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान अनिल शिंदे के रूप में हुई है, जिसे Police ने घटना के कुछ घंटों के भीतर ठाणे के कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
Police के अनुसार, घटना 19 अगस्त की है. आरोपी कथित तौर पर किन्नर के वेश में पवई स्थित एक आवासीय इमारत में पहुंचा. बताया गया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया था, लेकिन वह दूसरे गेट से इमारत में दाखिल होने में सफल रहा.
जांच के मुताबिक, आरोपी ने इमारत में कई फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए. इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने दरवाजा खोला. आरोपी ने खुद को ऐसा व्यक्ति बताया जो बुरी नजर उतार सकता है और महिला के बीमार पति को ठीक करने में मदद कर सकता है. महिला का पति अस्पताल में उपचाराधीन है.
Police का कहना है कि महिला आरोपी की बातों में आ गई और उसे घर के अंदर आने की अनुमति दे दी. आरोप है कि घर में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद वह महिला से 200 रुपए लेकर मौके से फरार हो गया.
पीड़िता ने Police को बताया कि आरोपी ने घर में प्रवेश करने के बाद उस पर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा. बाद में उसने कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया. महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला.
घटना के बाद रात करीब 11 बजे महिला ने पवई Police से संपर्क किया. शिकायत मिलने के बाद Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. Police ने इमारत और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. एक फुटेज में आरोपी साड़ी पहने हुए ऑटो रिक्शा से ठाणे के खारेगांव क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया.
cctv फुटेज और ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर Police चालक तक पहुंची और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद Police टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का परिवार किन्नर और भिखारी बनकर भीख मांगने के काम से जुड़ा रहा है. Police अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरीके से पहले भी किसी अन्य महिला को निशाना बनाया था.
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 अगस्त तक Police हिरासत में भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है.
–
एएमटी/एमएस
Skip to content