मुंबई: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो साल से था फरार

Mumbai , 15 अगस्त . आजाद मैदान Police ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. Police ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तीन मामलों का भी खुलासा किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश पाटणकर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ आजाद मैदान Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2014 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच कई लोगों को उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे. मामले में 29 जुलाई 2026 को First Information Report दर्ज की गई थी.

First Information Report दर्ज होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर कई पीड़ित आजाद मैदान Police स्टेशन पहुंचे और आरोप लगाया कि योगेश पाटणकर ने उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे पैसे लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई.

मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ Police अधिकारियों ने जांच टीम को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया था और पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था.

Police जांच में यह भी सामने आया कि वह विक्रोली Police स्टेशन में दर्ज दो अन्य मामलों में भी वांछित था.

लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी का पता नहीं चल रहा था. हालांकि, आजाद मैदान Police की टीम उसके बारे में लगातार जानकारी जुटाती रही. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि योगेश पाटणकर पुणे में मौजूद है.

सूचना के आधार पर Police टीम पुणे पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अगस्त 2026 तक Police हिरासत में भेज दिया गया. Police अब मामले से जुड़े धन, संपत्ति और अन्य संपत्तियों का पता लगाने तथा उन्हें बरामद करने का प्रयास कर रही है.

Police के अनुसार, जांच के दौरान विक्रोली Police स्टेशन में दर्ज दो अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है. ये मामले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 406, 294 और 34 के तहत दर्ज हैं.

इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ दादर Police स्टेशन में भी आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत एक अलग मामला दर्ज है.

Police को आशंका है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या और बढ़ सकती है. इसलिए मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

एएमटी/डीकेपी