मुंबई: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

थाणे, 21 जून . Mumbai से सटे थाणे से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक 15 साल की लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पड़ोसियों की सतर्कता से बच्ची की जान बच सकी और दोनों आरोपियों को Police के हवाले कर दिया गया.

मामला ठाणे के कल्याण इलाके का है. दो आरोपियों पर आरोप है कि वह एक 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गए और फिर उसके साथ रेप किया. पड़ोसियों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने Police को इसकी जानकारी दी. Police मौके पर पहुंची और बच्ची को इनके चंगुल से बचाया.

ठाणे की कोलसेवाड़ी Police ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अख्तर मनियार और सलीम शेख के तौर पर हुई है. आरोपी अख्तर मनियार कल्याण में चाय की दुकान चलाता है, जबकि दूसरा आरोपी शेख ऑटो रिक्शा चालक है.

Police के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता कबाड़ बीनने का काम करती है. अख्तर मनियार ने इस नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने घर पर बुलाया. जब पीड़िता उसके घर के अंदर आ गई तो उसने अपने दोस्त सलीम शेख को भी बुलाया. इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया.

यह चौंकाने वाली घटना Sunday की सुबह उस वक्त सामने आई, जब आरोपी मनियार के घर से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी. इसके बाद पड़ोसियों ने Police को सूचना दे दी.

मौके पर पहुंची कोलसेवाड़ी Police ने दरवाजा खुलवाकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया और मेडिकल के लिए उसे अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही, दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया. घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

एएमटी/डीकेपी