विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 238 करोड़ के ड्रग्स नष्ट

Mumbai , 30 जून . विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर Maharashtra की मीरा-भाईंदर, वसई-विरार Police आयुक्तालय की अपराध शाखा ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.

Police ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 67 मामलों में जब्त 238 करोड़ 18 लाख 130 रुपए मूल्य के मादक और नशीले पदार्थों के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल को वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया. यह कार्रवाई Police आयुक्तालय के इतिहास की महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है.

Police आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में तथा मादक पदार्थ मुद्देमाल नाश समिति की अनुमति के बाद Monday को Mumbai वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, तलोजा (पनवेल, रायगढ़) में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया गया.

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, चरस, मेफेड्रोन (एमडी), हेरोइन, एफेड्रिन, कोकीन, कफ सिरप की बोतलें और ट्रामाडोल टैबलेट्स सहित कुल 326 किलो 559 ग्राम तैयार मादक पदार्थ शामिल थे. इसके अलावा 2 मामलों में जब्त 1,541 किलो 356 ग्राम वजन का मादक पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी नष्ट किया गया. इन सभी की कुल अनुमानित कीमत 238 करोड़ 18 लाख 130 रुपए आंकी गई है.

यह पूरी कार्रवाई Police आयुक्त निकेत कौशिक, अपर Police आयुक्त संजय शिंत्रे के मार्गदर्शन तथा Police उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे, प्रभारी Police निरीक्षक समीर शेख एवं अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-1 और कक्ष-2 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए Police अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस हर वर्ष 26 जून को मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है.

डीके/