
Mumbai , 26 मई . Mumbai नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान करीब 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई. अधिकारियों के मुताबिक, ड्रग्स बनाने की प्रक्रिया में जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
Mumbai नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जिसे देखते हुए फौरन संबंधित सेल की ओर से एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने का कार्य चल रहा था. Police अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. Police का स्पष्ट कहना है कि किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की और उन सामग्रियों को भी जब्त किया है, जो अमूमन ड्रग्स बनान में इस्तेमाल की जाती हैं. Police मौके से भारी मात्रा में बरामद ड्रग्स की मात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके. अधिकारियों के लिए ड्रग्स की उचित मात्रा का पता लगाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि बिना इसके किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है.
मौके से कारतूस भी बरामद किए गए. इसके बाद से Police का शक और गहरा गया है. Police को इस बात की आशंका है कि कहीं ये आरोपी किसी संगठित अपराध में शामिल तो नहीं थे. खैर, Police अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से पूरी जांच पड़ताल कर रही है. इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.
–
एसएचके/
Skip to content