कोविड की तरह इबोला से निपटने के लिए मुंबई पूरी तरह तैयार : डिप्टी मेयर संजय घाडी

Mumbai , 29 मई . Maharashtra की राजधानी Mumbai में इबोला वायरस को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) अलर्ट मोड पर आ गई है.

Mumbai के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने से कहा कि किसी भी संभावित इबोला आपात स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी पूरी तरह तैयार है. इसके लिए कस्तूरबा और कामा अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं.

संजय घाडी ने कहा कि दुनिया के कुछ देशों में इबोला संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसके चलते Mumbai महानगरपालिका अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है. उन्होंने कहा, “जिस तरह हमने मिलकर कोविड महामारी का सामना किया था, उसी तरह अगर इबोला जैसी स्थिति आती है तो Mumbai महानगरपालिका उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

उन्होंने बताया कि बीएमसी के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी कर ली गई है ताकि किसी भी नागरिक को नुकसान न हो.

डिप्टी मेयर ने लोगों से भी सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संक्रमण तेजी से फैल सकता है, इसलिए नागरिकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

संजय घाडी ने कहा, “अगर इबोला जैसी स्थिति सामने आती है तो हर व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी होगी. Mumbai महानगरपालिका, राज्य Government और केंद्र Government की ओर से जो भी गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, उनका पूरी तरह पालन करना जरूरी होगा.”

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान जिस तरह सभी विभागों और नागरिकों ने मिलकर जिम्मेदारी निभाई थी, उसी तरह भविष्य में भी किसी स्वास्थ्य संकट का सामना किया जाएगा.

बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल Mumbai में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है.

कस्तूरबा और कामा अस्पताल में विशेष निगरानी व्यवस्था के साथ मेडिकल टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

डीएससी