भगवान राम पर सवाल उठाने वाले आज बन रहे राम भक्त: मुख्तार अब्बास नकवी

New Delhi, 30 जून . भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को नजरबंद किए जाने, सबरीमाला सोना गबन मामले में केरल हाईकोर्ट के फैसले सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी.

से बातचीत करते हुए अजय राय को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर टिप्पणी करने वाले लोग सवाल और बवाल कर रहे हैं. उनकी इस हरकत से आश्चर्य हो रहा है. ये लोग भगवान श्री राम के जन्म को लेकर सवाल उठाते थे. आज वे बड़े राम भक्त बनकर चढ़ावे पर सवाल कर रहे हैं. इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है. दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा. उनकी चिंता से पूरी दाल काली लग रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सोच में ही खोट दिखाई पड़ रहा है.

केरल हाईकोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कानून अपना काम करता है. मेरा मानना है कि कानून अपना काम करे, यह बिल्कुल ठीक है, लेकिन आस्था से जुड़े मामलों में अधार्मिक लोग अपनी टांग अड़ाने की कोशिश न करें, यह ठीक नहीं है.

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग को लेकर लिखे गए पत्र पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि परिवार तंत्र के पिटे हुए पराक्रमियों का ये जो पंचरंगी प्रोग्राम है, यह समय-समय पर दिखाई पड़ता है. इनकी पंचरंगी प्रोग्राम जनता के बीच आने से पहले ही पिट जाता है, क्योंकि इनके पास न तो सैद्धांतिक प्रतिबद्धता है, न तो विचारधारा को लेकर प्रतिबद्धता है, न कोई नीति है और न कोई कार्यक्रम है. इसके बाद भी इनका प्रोग्राम बीच-बीच में चलता रहता है और धराशाई हो जाता है.

मुख्तार अब्बास ने कहा कि कांग्रेस को पहले ये तय करना होगा कि वे एसआईआर के विरोध में हैं या पक्ष में हैं. अभी तक कांग्रेस के नेताओं की ओर से एसआईआर को लेकर देशभर में भ्रम का जाल फैलाया जा रहा था. अब वही लोग कह रहे हैं कि बिना एसआईआर के काम नहीं चलेगा. उनके अंदर खुद ही विरोधाभास है.

असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन करने को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन चुनावों में पिटी हुई पार्टियों के लोग दिखाई पड़ेंगे. इस तरह के लोग वर्ग विशेष में भाजपा के खिलाफ भय और भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं.

एसडी/