पेपर लीक मामले को लेकर नवीन पटनायक के बयान पर मुकेश महालिंग ने साधा निशाना, कहा-विपक्ष कर रहा है सियासत

भुवनेश्वर, 22 जुलाई . बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख और Odisha विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन Patnaयक की ओर से पेपर लीक मामले पर दिए गए बयान पर Odisha के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि नवीन Patnaयक को पेपर लीक पर नैतिकता का उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

से बातचीत करते हुए मुकेश महालिंग ने कहा, “इस बारे में सवाल करने के लिए नवीन Patnaयक के पास नीति और नैतिकता कहां है? दुर्भाग्यपूर्ण है कि वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस तरह से वे बयान देते हैं. जब हम विपक्ष में थे तब कई मामलों को विधानसभा में उठाया जाता था और नवीन Patnaयक कुछ नहीं बोलते थे. Odisha के लिए वे कुछ नहीं बोलते थे. जब Government बदली तो वे विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर हैं. ऐसे में वे न तो बजट सेशन में हिस्सा लेते हैं, न विधानसभा में रेगुलर आते हैं, और न तो किसी भी मुद्दे पर कुछ बोलते हैं.”

मुकेश महालिंग ने आगे कहा कि अब दिख रहा है कि नवीन Patnaयक इस मुद्दे पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. जब उनकी Government थी तब 2015 में Police भर्ती में मामला सामने आया था. 2016, 2019, 2022 में टीईटी का पेपर लीक हुआ था, तब वे कुछ नहीं बोले थे और चुपके से मैनेज कर लिया था.”

उन्होंने कहा, “2018-19 में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. Odisha हाईकोर्ट के एएसओ परीक्षा में भी समस्या थी. ऐसे में अगर देखा जाए तो उनकी Government के दौरान जब छात्रों की ओर से प्रदर्शन किया जाता था तब भी वे चुप ही रहते थे.”

मुकेश महालिंग ने कहा कि हमारी Government लोगों की Government है. Prime Minister Narendra Modi की ओर से संसद में पेपर लीक के विरोध में एक बिल लाया गया और पास भी किया गया. नीट पेपर लीक मामले को पीएम मोदी ने महापाप बताया है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेरा मानना है कि छात्रों को समाधानमूलक शासन चाहिए. जब नवीन Patnaयक सत्ता में थे तो वे शांत रहते थे और जब विपक्ष में आए तो प्रतिवाद करने लगे हैं. उनके इस दोहरे चरित्र को छात्र कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे.

एसडी/पीएम