
बिहटा, 28 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Union Minister जीतन राम मांझी के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया. इन सेंटरों का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा का विस्तार करना, युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करना, नए रोजगार के अवसर पैदा करना और बिहार में निवेश आकर्षित करना है.
इस मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने भी अपनी खुशी जताई. Government की इन योजनाओं से कौशल विकास, तकनीकी उन्नति और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है.
योजना के लाभार्थियों ने से विशेष बातचीत की. कारपेंटर प्रमोद कुमार ने बताया, “मुझे Government की ओर से टूलकिट मिला है. अब हम बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे. Government ने हमें काम करने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराए हैं. इसके लिए हम Government को धन्यवाद देना चाहते हैं.”
एक अन्य लाभार्थी प्लंबर ने कहा, “पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मुझे प्लंबर का टूलकिट मिला है. इसमें छेनी, हथौड़ी और अन्य औजार शामिल हैं. इनकी मदद से अब मैं बेहतर प्लंबिंग का काम कर पाऊंगा. Prime Minister को बहुत-बहुत धन्यवाद. इससे हमें काफी फायदा होगा और मैं बहुत खुश हूं.”
पप्पू कुमार ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. Government का हमें पूरा सहयोग मिल रहा है.”
गोपालन करने वाली अनन्या कुमारी ने बताया, “मुझे योजना के तहत 50,000 रुपए का चेक मिला है. मैं Government की बहुत आभारी हूं. लोन के अलावा जो प्रोत्साहन राशि मिली है, उसके लिए विशेष रूप से धन्यवाद. इससे हम अपना व्यवसाय और आगे बढ़ा सकेंगे.”
जगदीशपुर के रितेश कुमार शर्मा लकड़ी के खिलौने बनाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें टूलकिट मिला है, जिसमें एक ग्लाइंडर और कई अन्य छोटे-छोटे उपकरण शामिल हैं. उन्होंने कहा, “यह टूलकिट मेरी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा.”
बिहार Government ने औद्योगिक विकास और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ये टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू किए हैं. उद्घाटन के दौरान Union Minister जीतन राम मांझी ने कहा, “हमारे पास 171 करोड़ रुपए की लागत वाला एक टेक्नोलॉजी सेंटर है. इसके अलावा चार एक्सटेंशन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की लागत लगभग 10-15 करोड़ रुपए है. इस प्रकार इन सेंटरों के माध्यम से कुल लगभग 213 करोड़ रुपए की परियोजना लागू की गई हैं.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content