
Lucknow, 20 मई . उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने Wednesday को कहा कि एमएसएमई सेक्टर विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का मजबूत आधार बनेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यम स्थापना से लेकर उत्पादन, विपणन और निर्यात तक उद्यमियों को हर स्तर पर प्रभावी सहयोग उपलब्ध कराया जाए. कार्यभार ग्रहण करने के बाद विधानसभा सभागार कक्ष संख्या-80 में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को और अधिक मजबूत बनाना Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे.
बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 3 करोड़ लोगों को रोजगार और स्वरोजगार मिल रहा है. साथ ही राज्य के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है.
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभागीय योजनाओं को तेज गति से लागू किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि Chief Minister युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए युवाओं तथा पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जाए. उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया.
उन्होंने ‘Chief Minister सूक्ष्म उद्यम दुर्घटना बीमा योजना’ और ‘उत्तर प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों को सुरक्षा के साथ आधुनिक तकनीक से भी सशक्त बनाया जाए. इसके अलावा निजी औद्योगिक पार्कों की स्थापना तथा जिला उद्योग केंद्रों के आधुनिकीकरण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए.
मंत्री ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है. Government की कोशिश है कि एमएसएमई इकाइयों को अधिक गति देकर निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएं. उन्होंने विश्वास जताया कि एमएसएमई सेक्टर प्रदेश को देश के अग्रणी और विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content