
Mumbai , 26 जून . राम मंदिर चढ़ावा विवाद के मामले पर सियासत तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी बड़ा सवाल खड़ा किया है. Friday को प्रेसवार्ता कर कहा कि राम मंदिर चढ़ावा के मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने में किया जा रहा है.
शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने Friday को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज होने पर कहा, “मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं. जो लोग खुद को ‘हिंदुत्ववादी’ मानते हैं, वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में आता है, जहां इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने और Political दलों को तोड़ने के लिए किया जाता है. आपने राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को तोड़ने के लिए किया.”
शिवसेना (यूबीटी) राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ऑपरेशन टाइगर के तहत शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन टाइगर के तहत कुछ नहीं हुआ है. आप टाइगर को बदनाम मत करो. एक तो मान लिया ना? हम सब लोग आज भी टाइगर हैं. अगर हम टाइगर हैं, तो जो आपके साथ चले गए वह कौन हैं? लोमड़ी है. आप लोग लोमड़ी हैं, हम टाइगर हैं. आप टाइगर के आस-पास नहीं जा सकते हो, इसीलिए लोगों को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है.
उन्होंने कहा कि लोगों को टाइगर से डरना चाहिए, वह आप लोगों को खा सकता है. आप लोग सुरक्षा और मंत्रालय में बैठकर हमसे बात कर रहे हो, सबसे पहले आपको अपनी पार्टी बनानी चाहिए, शिवसेना हमारी पार्टी है, वह आप लोगों की नहीं है. आपने Supreme court , चुनाव आयोग और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से हमारी पार्टी ले ली है. आप पहले खुद का सिंबल लेकर चुनाव लड़ें, उसके बाद हमसे बात करना.
संजय राउत ने कहा कि यह ‘ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल’ की क्या बात है? गद्दार तो चले गए, अब डैमेज क्या? वहां जो कार्यकर्ता हैं, लाखों, जो वफ़ादार हैं, निष्ठावान हैं, एक भी शिवसैनिक इन गद्दार सांसदों के साथ नहीं गया है. तो, उनको मिलना हमारा कर्तव्य है, हमारा काम है, हम जा रहे हैं. पाँच के पाँच जगह पर Maharashtra में जाएंगे. एक Mumbai में है, वहां जाकर आए हैं.
–
पीएम
Skip to content