मुंबई में सांसद अनुराग ठाकुर और शायना एनसी ने किया योग, पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा

Mumbai , 21 जून . BJP MP अनुराग ठाकुर और शिवसेना नेता शायना एनसी ने मरीन ड्राइव पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित ‘योगा बाय द बे’ में भाग लिया. दोनों नेताओं ने योग को एक वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों की सराहना की.

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा, “सबसे पहले, मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी भारतीयों को बधाई देता हूं. Prime Minister Narendra Modi ने 21 जून 2014 को अपनी कोशिशों से दुनिया भर के देशों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी हासिल की. ​​लोगों ने इसे पूरे दिल से अपनाया है. रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है. जिन्होंने योग को अपनाया है, वह स्वस्थ और लंबा जीवन जी रहे हैं. योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का काम करता है.”

Prime Minister Narendra Modi ने कहा है कि पश्चिम बंगाल को बेड़ियों से आजाद कराया गया है. इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि यह बहुत जरूरी है. बंगाल को उस विकास से दूर रखा गया, जिसकी उसे असल में जरूरत थी, क्योंकि पिछली Governmentों ने उसे पीछे रोके रखा और आगे नहीं बढ़ने दिया. अब बंगाल में विकास की रफ़्तार कई गुना बढ़ जाएगी.

शिवसेना नेता शायना एनसी ने ने Prime Minister Narendra Modi के कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रमों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “जब से Prime Minister ने दुनिया को योग का संदेश दिया है, हम पिछले 12 सालों से यहां योग कर रहे हैं. हमारा एकमात्र मकसद इस विचार को बढ़ावा देना है कि Mumbai जैसे तेज़-तर्रार शहर में योग अच्छी सेहत सुनिश्चित करता है.

शायना एनसी ने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल में लोग 15 साल से त्रस्त थे. अब एनडीए की Government पश्चिम बंगाल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही है.

वहीं, Union Minister रक्षा खडसे ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के Mumbai रीजन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ हिस्सा लिया. Bollywood एक्ट्रेस ईशा देओल ने Mumbai पोर्ट अथॉरिटी द्वारा आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ की थीम पर आयोजित किया गया था.

Union Minister पीयूष गोयल ने मलाड वेस्ट में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर योग किया.

ओपी/पीएम