
New Delhi, 17 अप्रैल . नासिक में टीसीएस कंपनी में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले की जांच जारी है. Police ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी कई आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस बीच फरार चल रहे एक आरोपी दानिश की मां का कहना है कि मेरा बच्चा बेगुनाह है, उसे इंसाफ मिलना चाहिए.
आरोपी दानिश शेख की मां अब्बासुम शेख ने से बातचीत में कहा है कि मेरे बेटे ने किसी के साथ गलत नहीं किया. धर्म परिवर्तन मौलाना करते हैं. इसके साथ ही दो गवाह भी लगते हैं, लेकिन उसने साधारण सी बात कही थी, यह धर्म परिवर्तन नहीं होता.
उन्होंने यह भी कहा कि लड़की को इस्लाम धर्म पसंद था और वह मेरे लड़के से बार-बार पूछती थी. वह यह भी कहती थी कि तुम्हारा मजहब ठीक है, कपड़े अच्छे पहनते हैं. किसी के कहने पर उसने ऐसा नहीं कहा. उसने मेरे लड़के से पूछा, तो उसने बताया. वह इस्लाम में आई भी नहीं है और न ही मेरे बच्चे ने धर्म परिवर्तन करवाया है. दोनों दोस्त थे और दोनों में इस तरह की बातचीत होती रहती थी.
दानिश की मां ने कहा कि लड़की बता रही थी कि वह मेरे लड़के के साथ पढ़ी है, लेकिन दोनों के बीच दस साल का अंतर है. अब वह कितना झूठ बोल रही है. दानिश की शादी 2018 में हो गई थी और उसके दो बच्चे भी हैं.
ऑफिस के एक लड़के को नॉनवेज खिलाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है क्योंकि मेरा लड़का खुद ही वेज है. मैं खुद वेज खाती हूं और पसंद करती हूं. वह ऑफिस में भी वेज खाना ही लेकर जाता था. अगर वह कुछ गलत कर रहा होता, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया होता.
आरोपी की मां ने कहा कि ऑफिस में बहुत सारे कैमरे लगे हैं. किस कैमरे में दिखा कि वह किसी को नमाज पढ़वाता था? वह खुद नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाता था. कभी ऑफिस में नमाज नहीं पढ़ी.
–
एएमटी/
Skip to content