
Mumbai , 26 मई . Bollywood में भोजपुरी का तड़का लगाने के बाद Actress अक्षरा सिंह को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा रिएक्शन आया है जो उनके लिए बाकी सब से बढ़कर है. दरअसल, यह रिएक्शन किसी और का नहीं, बल्कि उनकी मां नीलिमा सिंह का था.
Tuesday को Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया कि उनकी इस कामयाबी पर मां कितनी खुश और भावुक हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा की मां उनका हालिया रिलीज गाना ‘घिस घिस घिस’ देख रही हैं और देखते ही देखते उनकी आंखों में आंसू आ गए.
इसके बाद Actress की मां नीलिमा सिंह अक्षरा के पास जाती हैं, उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद देती हैं और प्यार से उनका माथा चूमती हैं. वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, “मां का ये वाला प्राउड रिएक्शन… दुनिया के हर अवॉर्ड से बड़ा होता है.”
Actress ने Actor अक्षय कुमार के साथ गाना ‘घिस घिस घिस’ में परफॉर्म किया है. ये गाना भले ही Bollywood फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है, लेकिन इसे भोजपुरी अंदाज में गाया और फिल्माया गया है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है.
‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे हर कोई काफी पसंद कर रहा है.
Actress अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी Actress हैं. मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों और टीवी शोज में नेगेटिव किरदार (खलनायक या सख्त सास) निभाने के लिए विशेष पहचान मिली है.
नीलिमा सिंह ने हिंदी टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ में ‘अनारो देवी’ का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी. इसके अलावा, उन्हें ‘तेरी लाडली मैं’, ‘बेगूसराय’ और ‘ध्रुव तारा’ जैसे कई हिट हिंदी टीवी सीरियलों में भी देखा जा चुका है.
भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर भोजपुरी की सबसे खतरनाक सास माना जाता है. उन्होंने ‘सइयां अनारी’, ‘दिलदार सावरिया’ और ‘ठोक देब’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में दमदार नेगेटिव भूमिकाएं निभाई हैं.
–
एनएस/
Skip to content