भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

New Delhi, 29 जुलाई . संसद के मानसून सत्र के दौरान Samajwadi Party (सपा) ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र Government पर हमला बोला. सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर Government की जवाबदेही पर सवाल उठाए जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा से जुड़े आरोपों को लेकर Government और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं और इसकी जिम्मेदारी मौजूदा Government की है. भाजपा शासनकाल में सबसे अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिसके कारण युवाओं में नाराजगी है. बड़ी संख्या में युवा अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और Government को उनकी चिंताओं का जवाब देना चाहिए.

उन्होंने पेपर लीक विरोधी कानून को लेकर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधेयक मौजूदा कानून में संशोधन है लेकिन Government को यह बताना चाहिए कि पहले से मौजूद कानूनों के तहत कितने लोगों पर कार्रवाई हुई.

उन्होंने दावा किया कि अकेले उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की 20 से अधिक घटनाएं हुई हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई.

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब Government और उससे जुड़े लोग ही भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल पाए जाते हैं तो केवल कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि Government को यह बताना चाहिए कि पेपर लीक रोकने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हुई है.

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है. लोगों ने भगवान राम के नाम पर विश्वास करते हुए दान दिया था लेकिन उस धन का इस्तेमाल किसी गलत उद्देश्य के लिए नहीं होना चाहिए था.

रामगोपाल यादव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा देश और दुनियाभर के राम भक्तों की भावनाओं से जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उनकी आस्था के साथ विश्वासघात किया गया है. उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए दिया गया दान केवल मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए होना चाहिए था.

पेपर लीक विरोधी विधेयक पर भी राम गोपाल यादव ने Government की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाने से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया जा सकता. उनके अनुसार, भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक फैल चुका है और इसे रोकने के लिए व्यवस्था में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई कानून बनाए गए लेकिन भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि किसी मंत्री को पद पर रखना या हटाना Prime Minister का अधिकार है. उन्होंने कहा कि यह सवाल उठाना उचित नहीं होगा कि किसी विशेष व्यक्ति को मंत्री क्यों बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी और राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण विषयों को उठाया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर का मुद्दा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और इससे जुड़े मामलों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अफसोस है कि भाजपा के लोग और उनकी Government अयोध्या के मामले में बड़ी मछलियों को बचा रहे हैं. इससे कुछ नहीं होने वाला है बल्कि जो लोग दोषी हैं, प्रभु श्रीराम उनको सजा देंगे. ये करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है. अयोध्या के मुद्दे को धार देकर भाजपा सत्ता में आई और अयोध्या से ही जाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है. 2027 में इनकी Government जाएगी और अखिलेश यादव Chief Minister बनेंगे. भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलेगी.

पीएम