उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक स्कूल बंद हो रहे, पेपर लीक पर सरकार अपनी नाकामियां छिपा रहीः मोहिबुल्लाह नदवी

New Delhi, 26 जुलाई . Samajwadi Party के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अखिलेश यादव और Political गठबंधनों, अयोध्या में दान की चोरी के मामले की नई एसआईटी और नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शनों पर सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों पर अपनी राय दी.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ही हाल में कहा था कि नकल माफिया कांग्रेस और Samajwadi Party Government की देन है. नकल माफिया के खिलाफ केंद्र और प्रदेश Government कड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टा में मिला देगी. सीएम योगी के इस बयान पर Samajwadi Party के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने से कहा, “उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्कूल बंद हो रहे हैं. पेपर लीक के कई मामले सामने आए हैं. Government अपनी नाकामियों को क्यों छिपाना चाहती है? पेपर लीक करने वालों को न पकड़कर, वे एक तरह से उन्हें ऐसा करते रहने की खुली छूट दे रहे हैं. सपा Government के समय पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई थी. इसके बजाय, बच्चों को लैपटॉप बांटे गए थे. छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रोत्साहित किया गया था.”

Samajwadi Party के नेता ने अखिलेश यादव के बारे में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, “यह एक बेबुनियाद आरोप है. असलियत तब पता चलती है जब कोई व्यक्ति सिर्फ़ बातों से आगे बढ़कर असल जिंदगी में काम करता है. अखिलेश यादव और Samajwadi Party हमेशा से पीड़ितों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे. ओवैसी का नजरिया शायद तेलंगाना के लिए सही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में मुसलमान अपने दोस्त और Political रास्ता खुद चुनते हैं. वे अच्छी तरह जानते हैं कि कौन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और कौन उन्हें बेहतर समर्थन देता है.”

अयोध्या में दान की चोरी के मामले में नई एसआईटी बनाने के Supreme Court के आदेश पर Samajwadi Party के मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, “एसआईटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और मामला बहुत लंबा खिंच रहा है. इस प्रक्रिया में काफी देरी हो रही है. यह लोगों की आस्था का मामला है, इसलिए फैसला बहुत पहले आ जाना चाहिए था. इस देरी से लोगों में बेचैनी बढ़ रही ही है.”

ओपी/एएस