
New Delhi, 22 मई . देश का अधिकतर हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दुनिया के टॉप 50 या टॉप 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में सबसे ज्यादा शहर India के ही हैं. इस बीच डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि दिन में कड़ी धूप के दौरान घर से निकलने से बचें. वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है या उचित व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, रात 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 50 सबसे गर्म स्थानों में 35 India के शहर शामिल हैं. इसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, चंद्रपुर, नागपुर, बांदा, अकोला, बुरहानपुर, अमरावती, नोएडा, सोनीपत, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई शहर शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने नागरिकों से जरूरत पड़ने पर ही दिन में घर से बाहर निकलने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बेड सुरक्षित रखे गए हैं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.
सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज भी शामिल है. एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान हैं. वहीं इस शहर में कुत्तों के हमले की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. माना जा रहा है कि भीषण गर्मी से परेशान कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं. मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के मुख्य अधीक्षक ने से बातचीत में कहा कि इस समय कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी हुई हैं.
पशु चिकित्सा एवं पशु कल्याण अधिकारी ने कहा कि उनकी ओर से भीषण गर्मी से परेशान कुत्तों को राहत देने के लिए व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर संभव हो तो जानवरों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था करें. उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से जब उन्हें खाना-पीना नहीं मिलता, तो वे आक्रामक हो जाते हैं.
उत्तर प्रदेश का बांदा शहर सबसे गर्म स्थानों में शामिल है. यहां लोगों के लिए कूलिंग सेंटर और प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग गर्मी से राहत पा सकें.
Rajasthan के सीकर की एक महिला ने बताया कि दिन में सड़कों पर महिलाएं न के बराबर दिखाई दे रही हैं. जिसे जरूरी काम है, वही घर से बाहर निकल रहा है. प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है. सुबह और शाम तो लोग बाहर निकल जाते हैं, लेकिन दोपहर में बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं होती.
Jharkhand के गढ़वा जिले में भी लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी के कारण बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है. अभी तापमान और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि यह स्थिति अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है. अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं जताई गई है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में जल्द राहत मिल सकती है.
–
एएमटी/
Skip to content