
New Delhi, 6 जुलाई . भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा केरल में ओणम त्योहार के लिए भी 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Chief Minister मोहन चरण माझी के साथ मिलकर Odisha के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया.
अश्विनी वैष्णव ने भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की आवाजाही और ऑपरेशनल तैयारियों सहित रेलवे की व्यवस्थाओं का समग्र मूल्यांकन किया. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें त्योहार के सुचारू संचालन के लिए की गई एकीकृत व्यवस्थाओं और विस्तृत ऑपरेशनल योजना के बारे में जानकारी दी.
सीएम माझी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पवित्र शहर पुरी में नई ‘पुरी-कोरापुट-पुरी’ ट्रेन का उद्घाटन किया, जो श्रीक्षेत्र को शबर श्रीक्षेत्र से सीधे जोड़ती है. तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी Odisha को जोड़ने वाली यह नई ट्रेन जगन्नाथ भक्तों के लिए एक अनूठा उपहार है. इस शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा भी की गई. यात्रा में लाखों भक्तों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए, भारतीय रेलवे ने सैकड़ों विशेष ट्रेनें चलाने, बड़े होल्डिंग एरिया, खान-पान और अतिरिक्त टिकट काउंटर जैसी अपनी सेवाओं को मजबूत किया है.
उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी के के नेतृत्व में राज्य में सालाना रेलवे बजट में काफी बढ़ोतरी हुई है और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है. ‘अमृत India स्टेशन योजना’ के तहत, पुरी रेलवे स्टेशन को भी उसकी सांस्कृतिक भव्यता को ध्यान में रखते हुए विश्व-स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. प्रभु के आशीर्वाद से, यह सर्वांगीण विकास और राज्य के सभी जिलों तक रेल कनेक्टिविटी हमें एक समृद्ध Odisha और विकसित India के निर्माण की दिशा में और आगे ले जाएगी.
BJP MP संबित पात्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि Chief Minister मोहन चरण माझी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में निर्माणाधीन पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने, स्टेशन की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा सहित वर्षभर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया.
पात्रा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक और आसान हो सके.
पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस का जिक्र करते हुए BJP MP ने लिखा कि तटीय इलाकों को पहाड़ी क्षेत्रों से जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा की शुरुआत से Odisha के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. पर्यटन, व्यापार, कारोबार और परिवहन को नई गति देने के साथ-साथ, इसके राज्य के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है.
–
डीकेएम/
Skip to content