दिल्ली: फतेहपुर के गोदाम में लगी आग, दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने पाया काबू

New Delhi, 5 जुलाई . New Delhi के फतेहपुर के चंदन हुला में प्रदर्शनी के सामने वाले एक गोदाम में Saturday-Sunday की रात आग लगने से अफरातफरी मच गई. दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना रात करीब दो बजे मिली. दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

फायर ऑफिसर मनीष शेरावत ने बताया कि हमें रात करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरा वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिरा हुआ था.

Saturday को करनाल-मेरठ रोड पर स्थित एक केमिकल और पेस्टिसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग को फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया. आग की घटना से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही थी.

Saturday को ही Maharashtra के वाशिम जिले में भी एक चलती कार में आग लग गई थी. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई. हादसे की वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी थीं.

इससे पहले Maharashtra के भिवंडी जिले में भी नाशिक रोड स्थित चाविंद्रा इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक निजी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई थी. देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

एसडी/डीकेपी