
खड़गपुर, 23 मई . India Government द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के तहत रोजगार मेले का 19वां संस्करण Saturday को देशभर के 47 स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. पीएम मोदी ने वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया और केंद्र Government के विभिन्न विभागों में लगभग 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए.
खड़गपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 142 नए नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर और पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष भी मौजूद रहे.
केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की पहल के तहत पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस चरण में, ‘रोजगार मेला’ के माध्यम से देश भर में 47 स्थानों पर 51,000 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिसमें रेलवे, डाक, आईआईटी, एफसीएल और बैंकों सहित विभिन्न विभाग शामिल रहे.
उन्होंने कहा कि कम से कम 142 लोगों को नौकरी मिली है. पूरे India में Prime Minister Narendra Modi ने रोजगार मेले के तहत 51,000 लोगों को आमंत्रित किया है. यह एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है. जब Prime Minister Narendra Modi वर्चुअली सभी का स्वागत करेंगे, तो सब कुछ अच्छा होगा.
पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को नौकरी मिली है. खड़गपुर में भी इस रोजगार मेले के तहत चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम में 142 युवाओं को नौकरी मिली है.
दूसरी ओर, कुछ युवाओं ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की. कोलकाता, खड़गपुर व अन्य शहरों से आए युवाओं ने पीएम मोदी का आभार जताया. नियुक्ति पत्र मिलने पर एक युवा ने कहा कि उसे बहुत अच्छा लग रहा है कि सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र इतने बड़े कार्यक्रम में बड़े-बड़े लोगों के हाथों से मिला है.
कुछ ऐसा ही अन्य युवाओं का भी कहना था. युवाओं ने माना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी पाना काफी आसान हो गया है.
बताते चलें कि रोजगार मेले के तहत सिलीगुड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी के Lok Sabha सांसद जयंत कुमार रॉय, विधायक शिखा चटर्जी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे. सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कुल 81 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए. नए भर्ती हुए युवाओं ने अपनी खुशी ज़ाहिर की और Government की इस पहल का स्वागत किया.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content