असम में बाढ़ से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी : सीएम सरमा

गुवाहाटी, 24 जुलाई . असम में बाढ़ के कहर से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को कहा कि राज्य Government प्रभावित लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Government बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान लगातार पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा, “राज्य के कई जिलों में बाढ़ का असर जारी है और अब तक 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. हमारी Government प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है. भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य जरूरी वस्तुओं की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. जल्द ही इस मुद्दे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करूंगा और आगे की जानकारी भी साझा करूंगा.”

Chief Minister द्वारा साझा किए गए ताजा बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, 29 अप्रैल से 23 जुलाई के बीच राज्य के 25 जिलों में 10,63,216 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 77 राजस्व सर्किल और 2,023 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं. 162 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 41,264 लोग रह रहे हैं. इसके अलावा, प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए 1,072 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं.

अब तक बाढ़ से 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें चराइदेव में 10, शिवसागर में 21, जोरहाट में 8, धेमाजी में 3, कार्बी आंगलोंग में 2, गोलाघाट में 2 और सोनितपुर में एक की जान गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें 6 शिवसागर, 1 धेमाजी और 1 चराइदेव से हैं.

बाढ़ से मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है. 401 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 1,856 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 28,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

Chief Minister सरमा ने कहा कि वह जल्द ही एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

एएमटी/एबीएम